Posts

वोट के लिए कोई जान देने पर उतारू, कोई चप्पल से पिटने को तैयार

देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कई उम्मीदवार अनोखे तरीके से वोट मांग रहे हैं. राजस्थान में बीजेपी के एक ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्हें हार का डर सता रहा है. ऐसे में वो मतदाताओं से वोट न देने पर अपनी जान देने की बात कर रही है. जबकि तेलंगाना में एक निर्दलीय प्रत्याशी हैं, जो वादा पूरा न करने पर चप्पल से खुद की पिटाई की बात कर रहे हैं. 'वोट नहीं दिया तो जान देंगे' राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी मतदाताओं को इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं. वो अपनी चुनावी सभा में कहा कि उन्हें वोट नहीं दिए तो वो सुसाइड कर लेंगे . श्रीचंद कृपलानी वसुंधरा राजे सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे हैं. उन्होंने अपनी जान देने की बात निम्बाहेड़ा विधानसभा में केली और गादोला क्षेत्र में हुई जनसभा के दौरान कही. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने कहा कि अपनी जनता के बीच भावुकता में कह डाला. 'वादे पूरा न करूं, तो इसी चप्पल से पीटना' तेलंगाना की कोरातला विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे अकुला हनुमंत म...

शरद पूर्णिमा कल शहर में होंगे कई आयोजन, खरीद-फरोख्त के लिए स्वयं सिद्ध मुहूर्त का खास दिन

शरद पूर्णिमा पर बुधवार को कई विशिष्ट योग बनेंगे। इनमें सर्वार्थ सिद्धि योग , बुधवार का दिन और इसके स्वामी बुध का तुला राशि में होना व अश्विनी नक्षत्र शामिल है, जिसमें की गई पूजा-अर्चना व भूमि , भवन, वाहन व ज्वेलरी आदि की खरीद-फरोेख्त शुभ व समृद्धिदायी रहेगी। इस दिन को स्वयं सिद्द मुहूर्त वाला दिन माना जाता है। दूसरी ओर कई समितियों द्वारा भगवान की प्रतिमाओं को बड़े तालाब में नौका विहार कराया जाएगा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के बाद खीर का प्रसाद वितरित होगा। स्नान-दान पूर्णिमा रहने से अनेक लोग पवित्र नदियों में स्नान करने जाएंगे। इसी दिन महर्षि वाल्मीकि व आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस के आयोजन भी होंगे। अबूझ मुहूर्त : पं. प्रहलाद पंड्या ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा के साथ ही लक्ष्मी, इंद्र व कुबेर की पूजा का भी विधान है। यह दिन भी अबूझ मुहूर्त जैसे दिन में शामिल है। इस दिन विधि-विधान से की गई पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है, वहीं खरीद-फरोख्त करना भी समृद्धिदायी रहता है। इस दिन सुबह 9.39 तक रेवती नक्षत्र रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। य...