Posts

पाकिस्तान अब भी कर रहा है चरमपंथियों का समर्थन : राज्यपाल मलिक- पांच प्रमुख ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि वो अब भी चरमपंथियों को समर्थन दे रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य की शांति भंग करने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ अब भी जारी है. राज्यपाल मलिक ने कहा कि सीमावर्ती लोगों की बे हतरी और सुरक्षा के लिए प्रशासन हर ज़रूरी उपाय कर रहा है. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक समारोह में शामिल हुए राज्यपाल मलिक ने पाकिस्तान पर चरमपंथ को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है जिससे सीमावर्ती इलाक़ों में रहने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं. अयोध्या केस की सुनवाई के लिए नई पीठ अयोध्‍या में राम जन्‍मभूमि बाबरी मस्‍जिद भूमि विवाद की सुनवाई के लिए‍ सुप्रीम कोर्ट ने नई बेंच का गठन किया है. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने पीठ में दो नए जजों जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नज़ीर को पीठ में शामिल किया है. इस मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी होगी. इन दो जजों के अलावा इस पीठ में चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस बोबड़े और जस्टिस चंद्रचूड़ भी होंगे. इससे पूर्व जस्टिस य...

सेंसेक्स 300 अंक मजबूत, निफ्टी 10900 के करीब

एशियाई बाजारों में तेजी और रुपये में मजबूती के बीच सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन एक बार फिर भारतीय शेयर मार्केट की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स पर 104.71 अंक यानी 0.29% की बढ़त के साथ 35,911.99 पर खुला तो वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.15 अंक यानी 0.38% की तेजी से 10,820.95 पर खुला. शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स की बढ़त 300 अंकों की हो गई.  कारोबार में बैंक , फाइनेंशियल और ऑटो सेक्टर में अच्छी खरीददारी दिख रही है. मजबूत हुआ रुपया गुरुवार की गिरावट के बाद रुपया बढ़त के साथ खुला. डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे मजबूत होकर 70.05 के स्तर पर खुला. बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया कल 28 पैसे टूटकर 70.35 के स्तर पर बंद हुआ था. इससे पहले सकारात्मक वैश्विक रुख से गुरुवार को सेंसेक्स 157.34 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,807.28 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 49.95 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,779.80 अंक पर बंद हुआ. गुरुवार को  रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, ए...

आरक्षण पर रवैये की वजह से तो नहीं हारी बीजेपी?: नज़रिया

तीन हिंदी भाषी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव जीतने के साथ ही देश की राजनीति में कांग्रेस के रिवाइवल की शुरुआत हो गई है. तीनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी की पराजय हुई है लेकिन तीनों राज्यों में बीजेपी की हार के कारण एक जैसे नहीं दिखते. कांग्रेस किसानों की कर्ज़ माफ़ी की अपनी घोषणा को जीत का कारण मान रही है लेकिन ये सही प्रतीत नहीं होता क्योंकि तीनों राज्यों में बीजेपी की हार की मात्रा भिन्न-भिन्न है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी का पूरी तरह सफ़ाया हो गया तो मध्य प्रदेश में वो सरकार बनाने में सिर्फ़ सात सीटों से पिछड़ गई. आरक्षण और एससी-एसटी क़ानून छत्तीसगढ़ का चुनाव परिणाम डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व को नकारता हुआ दिखता है लेकिन मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह की लोकप्रियता बनी हुई प्रतीत होती है जिसके चलते उन्हें कांग्रेस के 114 के मुक़ाबले 109 सीटें हासिल होती हैं और वोट भी कांग्रेस से कुछ अधिक मिलते हैं. मध्य प्रदेश में दो बरस पहले सरकारी नौकरियों में प्रोमोशन में आरक्षण के सरकारी नियम को हाइकोर्ट ने अवैध करार दिया और साल 2002 से अब तक दी गई प...

नेपाल में 2 हजार, 500 और 200 के भारतीय नोट अवैध घोषित

नेपाल सरकार ने अपने यहां 2 हजार, 500 और 200 के भारतीय नोटों को अवैध घोषित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल के सूचना मंत्री गोकुल बाकोस्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी । नेपाल साल 2020 को 'विजिट नेपाल ईयर' के तौर पर मनाने की तैयारी कर रहा है। इसी वजह से वहां नए भारतीय नोटों पर रोक लगाई गई है। भारत में काम करने वाले नेपाली नागरिक भी प्रभावित होंगे नेपाल सरकार के फैसले से वहां जाने वाले लाखों भारतीय पर्यटकों और भारत में काम करने वाले नेपाली नागरिकों पर असर पड़ेगा। साल 2020 में करीब 20 लाख पर्यटकों के नेपाल पहुंचने का अनुमान है। इनमें ज्यादातर भारतीय शामिल होंगे।    नंवबर 2016 में नोटबंदी के बाद जब भारत सरकार ने नए नोट जारी किए थे उस वक्त नेपाल सरकार ने अपने नागरिकों से नए भारतीय नोटों के बारे में स्थिति साफ नहीं की थी। ऐ से में दो साल से वहां नए भारतीय नोट च ल रहे थे। नवंबर में खुदरा महंगाई दर 2.33% रही उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) खुदरा (रिटेल) महंगाई का इंडेक्स है। रिटेल महंगाई वह दर है, जो जनता को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। यह खुदरा कीमतों के आध...

वोट के लिए कोई जान देने पर उतारू, कोई चप्पल से पिटने को तैयार

देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कई उम्मीदवार अनोखे तरीके से वोट मांग रहे हैं. राजस्थान में बीजेपी के एक ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्हें हार का डर सता रहा है. ऐसे में वो मतदाताओं से वोट न देने पर अपनी जान देने की बात कर रही है. जबकि तेलंगाना में एक निर्दलीय प्रत्याशी हैं, जो वादा पूरा न करने पर चप्पल से खुद की पिटाई की बात कर रहे हैं. 'वोट नहीं दिया तो जान देंगे' राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी मतदाताओं को इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं. वो अपनी चुनावी सभा में कहा कि उन्हें वोट नहीं दिए तो वो सुसाइड कर लेंगे . श्रीचंद कृपलानी वसुंधरा राजे सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे हैं. उन्होंने अपनी जान देने की बात निम्बाहेड़ा विधानसभा में केली और गादोला क्षेत्र में हुई जनसभा के दौरान कही. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने कहा कि अपनी जनता के बीच भावुकता में कह डाला. 'वादे पूरा न करूं, तो इसी चप्पल से पीटना' तेलंगाना की कोरातला विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे अकुला हनुमंत म...

शरद पूर्णिमा कल शहर में होंगे कई आयोजन, खरीद-फरोख्त के लिए स्वयं सिद्ध मुहूर्त का खास दिन

शरद पूर्णिमा पर बुधवार को कई विशिष्ट योग बनेंगे। इनमें सर्वार्थ सिद्धि योग , बुधवार का दिन और इसके स्वामी बुध का तुला राशि में होना व अश्विनी नक्षत्र शामिल है, जिसमें की गई पूजा-अर्चना व भूमि , भवन, वाहन व ज्वेलरी आदि की खरीद-फरोेख्त शुभ व समृद्धिदायी रहेगी। इस दिन को स्वयं सिद्द मुहूर्त वाला दिन माना जाता है। दूसरी ओर कई समितियों द्वारा भगवान की प्रतिमाओं को बड़े तालाब में नौका विहार कराया जाएगा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के बाद खीर का प्रसाद वितरित होगा। स्नान-दान पूर्णिमा रहने से अनेक लोग पवित्र नदियों में स्नान करने जाएंगे। इसी दिन महर्षि वाल्मीकि व आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस के आयोजन भी होंगे। अबूझ मुहूर्त : पं. प्रहलाद पंड्या ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा के साथ ही लक्ष्मी, इंद्र व कुबेर की पूजा का भी विधान है। यह दिन भी अबूझ मुहूर्त जैसे दिन में शामिल है। इस दिन विधि-विधान से की गई पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है, वहीं खरीद-फरोख्त करना भी समृद्धिदायी रहता है। इस दिन सुबह 9.39 तक रेवती नक्षत्र रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। य...